Big News, Amar Ujala, Top News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
ट्रंप की भारत यात्रा का दूसरा दिन, आज तीन अरब डॉलर का रक्षा समझौता करेगा अमेरिका
भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को मोटेरा स्टेडियम से तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौते का एलान किया। दोनों देशों में यह समझौता आज यानी मंगलवार को होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में दूसरे दिन भी आगजनी-बवाल, हिंसा में पुलिसकर्मी समेत पांच की मौत, 60 घायल
दिल्ली के जाफराबाद में नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर आज फिर से हिंसा भड़क उठी। हिंसा में एक पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों की मौत हो गई है, अब तक 57 लोगों के घायल होने की जानकारी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
मोतीबाग के सरकारी स्कूल में 'खुशियों की क्लास' देखने पहुंचेंगी मेलानिया ट्रंप
दिल्ली सरकार के स्कूलों में चलने वाली हंसी-ठिठोली की क्लास को देखने के लिए अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप मंगलवार को मोती बाग के सरकारी स्कूल में पहुंचेंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
ट्रंप का दिल्ली दौरा: इन इलाकों में रहेगा हैवी ट्रैफिक, रूट किए जा सकते हैं डायवर्ट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आगमन पर राजधानी में सुरक्षा के मद्देनजर कई रूट डायवर्ट किए जा सकते हैं जिससे अन्य मार्गों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
जानलेवा कोरोनावायरस की चपेट में आए 31 देश, अबतक 2,592 लोगों की मौत
पूरी दुनिया में अबतक 77,150 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और 2,592 लोगों की इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
निर्भया मामले में केंद्र की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
निर्भया के चारों दोषियों को एक साथ फांसी देने के दिल्ली हाईकोर्ट के खिलाफ केंद्र व दिल्ली सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
जयराम सरकार का तीसरा बजट सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण से होगा आगाज
हिमाचल प्रदेश की तेहरवीं विधान सभा का बजट सत्र मंगलवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण के साथ शुरू होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर