फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हादसा: महाराष्ट्र में अपार्टमेंट की स्लैब गिरी, मलबे में तीन लोग दबे 

Sun, 12 Sep 2021 09:32 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हादसा सुबह छह बजे का बताया जा रहा है। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
अपार्टमेंट की गिरी स्लैब् - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पश्चिम ठाणे स्थित राबोड़ी में रविवार सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक अपार्टमेंट में स्लैब धड़धड़ाकर नीचे गिर गई। जिसकी चपेट में तीन लोग आ गए। हादसे की सूचना पर दमकल व क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक दमकल विभाग की टीम ने तीनों घायलों को मलबे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


थाणे नगरपालिका के डिप्टी कमिश्नर अशोक बरपल्ले ने बताया कि हादसा सुबह छह बजे के आसपास हुआ। जानकारी होते ही दमकल विभाग की टीम को भेजा गया। उन्होंने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। बता दें, जिस अपार्टमेंट में यह हादसा हुआ वहां 73 फ्लैट हैं। सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें