वन्यजीव तस्करी को रोकने के लिए भारत, भूटान और नेपाल के अधिकारियों की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। नौ दिवसीय कार्यशाला में तस्करी को रोकने के उपायों पर चर्चा की जा रही है।
एशिया में वन्यजीव तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। भारत, भूटान, नेपाल के कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों को दक्षिण एशिया में वन्यजीव तस्करी में लगाम लगाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। नौ दिवसीय कार्यशाला का आयोजन उत्तराखण्ड के देहरादून में 21 नवंबर से शुरू हुई, 29 नवंबर को समापन नई दिल्ली में होगा।
विज्ञापन
'ट्रैफिक इंडिया' और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया ने भारत सरकार के दक्षिण एशिया वन्यजीव प्रवर्तन नेटवर्क (SAWEN) और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) के सहयोग से इस कार्यशाला का आयोजन किया है।
संयुक्त बयान में कहा गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य वन्यजीव तस्करी रोकने के लिए ज्ञान और कौशल को मजूबत करने पर केंद्रित है। साथ ही भारत, भूटान, नेपाल में कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया है। इस कार्यक्रम में तीनों देशों के लगभग 34 अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
डब्ल्यूसीसीबी के अतिरिक्त निदेशक गिरीशा ने कहा, इस क्षेत्रीय कार्यशाला को अवैध वन्यजीव व्यापार के बढ़ते कारोबार को रोकने के लिए आयोजित किया गया है। जांच, प्रवर्तन क्षमताओं का निर्माण, सीमा पार समन्वय बढ़ाने पर केंद्रित है।