फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवानीपुर उपचुनाव : टीएमसी प्रत्याशी ममता बनर्जी अचानक पहुंचीं सोला आना मस्जिद, छिड़ सकता है सियासी विवाद

Mon, 13 Sep 2021 05:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बंगाल में तीन सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से मैदान में हैं। सोमवार को उनके क्षेत्र की एक मस्जिद में जाने से नया सियासी विवाद छिड़ सकता है। 
 
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व भवानीपुर विधानसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी ममता बनर्जी सोमवार को अचानक क्षेत्र की सोला आना मस्जिद पहुंच गईं। यहां उन्होंने क्षेत्र के रहवासियों से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मस्जिद पहुंच गए और उनसे चर्चा के बाद तस्वीरें ली गईं। 

विज्ञापन


देखें वीडियो


भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने की केंद्रीय बल तैनात करने की मांग
इस बीच, भाजपा सांसद व बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने चुनाव आयोग से मांग की है कि उपचुनाव क्षेत्रों में से प्रत्येक में अर्द्धसैनिक बलों की 40—40 कंपनियों को तैनात किया जाए। चूंकि सीएम खुद चुनाव लड़ रही हैें, इसलिए वह लोगों को प्रभावित कर सकती हैं। चुनाव बाद हिंसा के पश्चात इन उपचुनावों को थोपा गया है। सीएम अपने लोगों केा तीनों उपचुनाव क्षेत्रों में तैनात कर रही हैं, ताकि वोट बढ़ाया जा सके। इसलिए हम केंद्रीय बल तैनाती व अन्य मांगों को लेकर जल्द चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन

 

भाजपा प्रत्याशी ने कालीघाट मंदिर में जाने के बाद शुरू किया था प्रचार
बता दें, बंगाल की तीन सीटों के लिए 30 सितंबर को उपचुनाव हो रहा है। इनमें भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने उनके मुकाबले प्रियंका टिबरेवाल को मैदान में उतारा है। रविवार से टिबरेवाल ने अपना प्रचार शुरू कर दिया है। इससे पहले शनिवार को प्रियंका ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। कालीघाट मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रियंका ने चुनाव बाद हुई हिंसा को लेकर ममता बनर्जी पर तंज कसा था। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने राज्य में हो रहे अन्याय के खिलाफ लोगों की सुरक्षा के लिए देवी काली से प्रार्थना की।कालीघाट में ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का घर है और यह इलाका भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में ही आता है।

टिबरेवाल ने दाखिल किया नामांकन
भवानीपुर हाईप्रोफाइल सीट के लिए ममता बनर्जी दो दिन पहले ही नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल ने भी सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। टिबरेवाल ने कोलकाता के अलिपोर में अपना नामांकन किया। इस दौरान भाजपा नेता और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे। ममता बनर्जी ने कोलकाता में ही नामांकन दाखिल किया था। 

बता दे, मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन उन्हें भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने हरा दिया था। बंगाल का सीएम बने रहने के लिए ममता को नवंबर से पूर्व विधानसभा चुनाव जीतना जरूरी है। मतगणना तीन अक्तूबर को होगी। 

विज्ञापन

भाजपा ने साधा निशाना

इस सियासी घटनाक्रम पर भाजपा के आईटी हेड अमित मालवीय ने एक ट्वीट में कहा कि अगर आपको लगता है कि भवानीपुर में कोई प्रतियोगिता नहीं होगी और ममता बनर्जी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं, तो इसे भूल जाइए। उन्हें पसीना आ रहा है। सोला आना मस्जिद का यह दौरा अचानक नहीं है, बल्कि वार्ड 77 से वोट मांगने के लिए एक योजनाबद्ध यात्रा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें