फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवानीपुर उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार को चुनाव आयोग का नोटिस, प्रियंका टिबरेवाल बोलीं- टीएमसी डरी हुई

Wed, 15 Sep 2021 02:32 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

रिटर्निंग ऑफिसर ने भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र की भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को नोटिस भेजकर जवाब देने को कहा है कि उनकी आगे की रैलियों की अनुमति क्यों नहीं रोकी जानी चाहिए।
विज्ञापन
प्रियंका टिबरेवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को नोटिस भेजकर जवाब देने को कहा कि उनकी आगे की रैलियों की अनुमति क्यों नहीं रोकी जानी चाहिए। इस पर टिबरेवाल ने चुनाव आयोग को अपना भी जवाब भी सौप दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कई कारें नॉमिनेशन के दौरान मेरा पीछा कर रही थीं, लेकिन जनता जो करती है मैं उसे रोक नहीं सकती। मैंने केवल स्थानीय लोगों के साथ कीर्तन में भाग लिया। ममता बनर्जी के नामांकन को चुनौती देने से टीएमसी के लोग डरे हुए हैं।ं

विज्ञापन


सोमवार को किया था नामांकन
बता दें कि पश्चिम बंगाल में हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट भवानीपुर में उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया था। प्रियंका टिबरेवाल ने कोलकाता के अलिपोर में अपना नामांकन किया। इस दौरान भाजपा नेता और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे। 

प्रियंका टिबरेवाल का मुकाबला ममता बनर्जी से
प्रियंका टिबरेवाल का मुकाबला राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख  ममता बनर्जी से होगा। ममता बनर्जी दो दिन पहले ही भवानीपुर सीट के लिए नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। ममता बनर्जी ने कोलकाता में ही नामांकन दाखिल किया था। विधानसभा चुनाव में ममता नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन उन्हें भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने हरा दिया था। बंगाल का सीएम बने रहने के लिए ममता को भवानीपुर से चुनाव जीतना जरूरी है। 
विज्ञापन


प्रियंका टिबरेवाल ने बीते रविवार से शुरू किया था अपना प्रचार
बता दें कि बीते रविवार से प्रियंका टिबरेवाल ने अपना प्रचार शुरू कर दिया। इससे पहले शनिवार को प्रियंका ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। कालीघाट मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रियंका ने चुनाव बाद हुई हिंसा को लेकर ममता बनर्जी पर तंज कसा था। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने राज्य में हो रहे अन्याय के खिलाफ लोगों की सुरक्षा के लिए देवी काली से प्रार्थना की। प्रियंका ने कहा कि उनकी लड़ाई सत्ता में मौजूद उस पार्टी के खिलाफ है, जिसने जनता के खिलाफ अन्याय और हिंसा को बढ़ावा दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें