फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Nyay Yatra: न्याय यात्रा छठे दिन पहुंची माजुली, जयराम रमेश बोले- असम CM लोगों को रोकने...

Fri, 19 Jan 2024 02:00 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। आज उनकी यात्रा का छठा दिन है। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। 
विज्ञापन
rahul gandhi - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। आज उनकी यात्रा का छठा दिन है। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। असम में यह यात्रा 25 जनवरी तक जारी रहेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी।

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को नाव से ब्रह्मपुत्र नदी पार की। उन्होंने जोरहाट के निमाती घाट से माजुली तक की दूरी तय की। 
 

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम के माजुली पहुंच चुकी है। यहां पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा, 'कोई नियम नहीं तोड़ा गया है। असम के सीएम लोगों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस यात्रा को कोई नहीं रोक सकता। हम अगले सात दिन के लिए असम में हैं। उन्हें हमें गिरफ्तार करने दीजिए, हम चुनौती स्वीकार करते हैं।'
 

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'यह यात्रा उन्हें (हिमंत बिस्व सरमा) असम के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री के रूप में बेनकाब करेगी। इसको लेकर वह पूरी तरह से डरे हुए हैं। यात्रा को मिले स्वागत से भी उनको डर सता रहा है।'
 

मुख्यमंत्री की मियां यात्रा टिप्पणी पर वेणुगोपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री असम के लोगों का अपमान कर रहे हैं। 
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान माजुली में श्री श्री औनियाती सत्र में प्रार्थना की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें