फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Nyay Yatra: धौलपुर से फिर शुरू हुई न्याय यात्रा, जयराम रमेश बोले- यात्रा के दौरान लोग हमारा...

Sat, 02 Mar 2024 10:02 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। 
विज्ञापन
Jairam Ramesh - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। उन्होंने पांच दिन के बाद एक बार फिर राजस्थान के धौलपुर से यात्रा शुरू की। बता दें, यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

विज्ञापन

 
कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने कहा, 'पांच दिनों के आराम के बाद हम आज दोपहर दो बजे राजस्थान के धौलपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू कर रहे हैं।'



उन्होंने कहा, 'हम आज दोपहर लगभग तीन बजे मध्य प्रदेश के मुरैना में प्रवेश करेंगे और हम छह मार्च तक एमपी में रहेंगे। पांच मार्च को राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। सात मार्च को हम गुजरात में प्रवेश करेंगे। यात्रा के दौरान लोग हमारा समर्थन कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें