फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण: भारत बायोटेक केंद्र को 50 करोड़ खुराकों की आपूर्ति करने के लिए प्रतिबद्ध

Fri, 23 Jul 2021 09:28 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना रोधी स्वदेशी टीका बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा कि वह भारत सरकार को टीकाकरण अभियान के तहत अपने टीके की 50 करोड़ खुराकें देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
कोवाक्सीन टीका - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की प्रमुख टीका निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने शुक्रवार को कहा कि हम देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र सरकार को अपनी कोविड-19 टीके कोवाक्सीन की 50 करोड़ खुराकों की आपूर्ति करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा इला ने कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री की ओर से आयोजित एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कंपनी की चार शहरों (हैदराबाद, बंगलूरू, पुणे और अंकलेश्वर) में स्थिति फैसिलिटी में वर्तमान में कोवाक्सीन टीके का उत्पादन हो रहा है। इला ने कहा, 'संक्षेप में कहें तो कोवाक्सीन ने अप्रैल 2020 से जून 2021 तक यहां तक का सफर तय किया है और यह जारी है।' इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कोवाक्सीन टीके के तीसरे चरण के ट्रायल का डाटा डीजीसीआई के पास भेजा जा चुका है।

बता दें कि स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को संसद में कहा था कि जनवरी से 16 जुलाई तक भारत बायोटेक ने कोवाक्सीन की 5.45 करोड़ और सीरम संस्थान ने 36.01 करोड़ खुराकों की आपूर्ति की है। इसके अलावा, आज यानी शुक्रवार को पवार ने लोकसभा तो जानकारी दी कि अगस्त से दिसंबर तक देश में कोविड-19 रोधी टीकों की 135 करोड़ खुराकें उपलब्ध होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भारत बायोटेक ने बीते दिनों की टीके के अंतिम निष्कर्ष का एलान करते हुए कहा था कि कोवाक्सीन टीका लक्षण वाले कोविड-19 मरीजों में 77.8 फीसदी प्रभावी पाया गया है और कोरोना के बी.1.617.2 यानी डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ 65.2 फीसदी असरदार पाया गया है। इसने कहा था कि कोरोना के गंभीर मामलों में कोवाक्सीन की ने 93.4 फीसदी तक सकारात्मक असर प्रदर्शित किया है।

दूसरी ओर, भारत बायोटेक ने शुक्रवार की शाम ब्राजील में कोवाक्सीन टीके की बिक्री के लिए प्रेकिसा मेडिकैमेंटोस और एनविक्सिया फार्मास्यूटिकल्स के साथ चल रहे अपने एमओयू को समाप्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि हम ब्राजील के औषधि नियामक एएनवीआईएसए के साथ अपने टीके के लिए नियामकीय अनुमति की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे। 
विज्ञापन


ब्राजील में टीका बिक्री का एमओयू समाप्त किया


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें