फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Bhajan Lal Sharma: मोदी ने क्यों जताया ब्राह्मणों पर भरोसा, सनातन पर हमलों के बीच कितना कारगर होगा ये दांव?

अमित शर्मा
Updated Tue, 12 Dec 2023 08:33 PM IST

सार

पिछले कुछ समय से सनातन धर्म और ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणियों की बाढ़ सी आ गई है। इंडिया गठबंधन में शामिल राजद के मंत्री-विधायक से लेकर दक्षिण भारत में तमिलनाडु सरकार में मंत्री तक ने सनातन धर्म को खत्म करने जैसी बातें कहीं...
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhajanlal Sharma - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar


पिछले कुछ समय से सनातन धर्म और ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणियों की बाढ़ सी आ गई है। इंडिया गठबंधन में शामिल राजद के मंत्री-विधायक से लेकर दक्षिण भारत में तमिलनाडु सरकार में मंत्री तक ने सनातन धर्म को खत्म करने जैसी बातें कहीं। चूंकि इंडिया गठबंधन जातीय जनगणना और ओबीसी आरक्षण को मुद्दा बनाकर आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी का विजय अभियान रोकने की योजना बना रहा है, इन हमलों को भी उसी चुनावी दांव के रूप में देखा गया।

लेकिन इन हमलों के बाद भी यदि भाजपा ने ब्राह्मणों पर भरोसा जताया है, तो इसका सबसे बड़ा कारण यही रहा है कि कांग्रेस के कमजोर होने के बाद ब्राह्मण वर्ग भाजपा का कोर वोटर बनकर उभरा है। राम मंदिर आंदोलन से लेकर अब तक वह पूरी मजबूती के साथ भाजपा का समर्पित मतदाता बना हुआ है। यदि नरेंद्र मोदी को किसी समुदाय ने हिंदू हृदय सम्राट के तौर पर स्थापित किया है, तो यह काम ब्राह्मणों ने ही किया है।

इसी समय अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भी पूरा हो गया है। 22 जनवरी को इसका उद्घाटन भी प्रधानमंत्री मोदी के हाथों ही होना है। ऐसे में ब्राह्मणों को सम्मान देकर मोदी अपने इस सबसे प्रबल समर्थक वर्ग को अपने साथ जोड़े रखना चाहते हैं, यह माना जा सकता है। राजस्थान में 18 फीसदी से अधिक ब्राह्मण आबादी भी भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने में अहम कारक साबित हुआ है।

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने भी जब-जब ब्राह्मणों को अपने साथ जोड़ा, वे सत्ता के शिखर पर जा बैठीं। राष्ट्रीय जनता दल भी बिहार में ब्राह्मणों को अपने साथ जोड़ने की योजना बना रहा था, लेकिन जातिगत राजनीति के अंतर्विरोध के कारण ब्राह्मणों को जोड़ने की इन दलों की योजना स्थाई नहीं हो पा रही थी। वहीं, भाजपा ने सनातन, राम के साथ ब्राह्मणों को जोड़कर इस समुदाय को अपने साथ मजबूती से बांध लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next