फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागलपुर : बैंक कर्मियों को बंधक बना छह नकाबपोश अपराधियों ने लूटा 29.22 लाख रुपये

Fri, 01 Oct 2021 01:01 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा में अपराधियों ने लाखों पर हाथ साफ किया। 6 अपराधियों ने हथियार दिखाकर लूट को अंजाम दिया। कैशियर अजय कुमार झा को हथियार के बेल्ट से पीटा भी। इसके बाद लूट की रकम लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बिहार पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भागलपुर के सुल्तानगंज के सरकारी बस स्टैंड स्थित को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा में अपराधियों ने लाखों रुपये पर हाथ साफ कर दिया। चेहरे पर काला कपड़ा बांधे छह अपराधियों ने बैंककर्मियों को बंधक बनाकर करीब 29 लाख रुपये की डकैती की।

विज्ञापन

बैंक के वरीय अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि अपराधियों ने हथियार दिखाकर लेगों में दहशत पैदा किया और लूटपाट किया। इतना ही नहीं  बल्कि कैशियर अजय कुमार झा को हथियार के बेल्ट से पीटा भी। इसके बाद वे लूट की रकम लेकर फरार हो गए।
वारदात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर मामले का जायजा लिया। डीएसपी डॉ गौरव कुमार और थानाध्यक्ष लाल बहादुर भी पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अपराधियों का चेहरे ढ़के होने की वजह से पहचाना मुश्किल है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें