फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम दिखाए जाते वक्त चौकन्ना रहें, भाजपा पर भरोसा नहीं : शरद पवार

Mon, 11 Mar 2019 03:34 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के बीच राकांपा प्रमुख शरद पवार ने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं से इस मामले में सतर्कता बरतने को कहा है। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से कहा है कि मतदान वाले दिन ईवीएम दिखाए जाते वक्त बेहद चौकन्ना रहें क्योंकि भाजपा पर किसी सूरत में भरोसा नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन


राकांपा अध्यक्ष ने महाराष्ट्र के बीड़ जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भाजपा पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। ऐसे में मतदान वाले दिन आप सब सुबह ही मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएं और देखें कि मतदान सही तरीके से हो रहा है या नहीं।’’ 

बता दें कि कई विपक्षी दल यह आरोप लगाते रहे हैं कि ईवीएम से छेड़छाड़ संभव है। इन दलों ने चुनाव आयोग से फिर से मतपत्रों के जरिये मतदान कराये जाने की मांग की है। पिछले महीने भी अनेक विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं ने नई दिल्ली में ईवीएम से कथित छेड़छाड़ के मुद्दे पर चर्चा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें