सोशल मीडिया पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का फेक मैसेज वायरल हो रहा है। ये मैसेज सोशल मीडिया के साथ-साथ व्हाट्सऐप जैसे इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लोगों से आग्रह किया गया है कि इस दीपावली केवल भारत में बने सामानों का ही इस्तेमाल करें।
गौरलतब है कि पिछले साल भी एक ऐसा ही मैसेज प्रधानमंत्री के नाम से सोशल मीडिया पर वायर हुआ था। जिसमें लोगों से चीनी सामान के बहिष्कार की बात कही गई थी। पिछले साल के मैसेज में कहा गया था कि इस दीपावली चीन में बने पटाखों और चीनी लाइटों का इस्तेमाल न करें।
Few appeals with PM’s ‘signature’ are circulated on social media. Such documents are not authentic. pic.twitter.com/9AOcvHStFu
— PMO India (@PMOIndia) August 31, 2016
इस बार के मैसेज में दावा किया गया है कि यह कदम चीन की उस प्रक्रिया के बाद उठाया गया है, जिसमें वह यूएन में भारत के कदम का लगातार विरोध कर रहा है। दावे के मुताबिक चीन, जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को लगातार बचा रहा है। हालांकि ये फेक मैसेज भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को देखते हुए वायरल किया जा रहा है।
पिछले साल पीएमओ ने सोशल मीडिया यूजर्स को इस प्रकार के मैसेज इग्नोर करने को कहा था। साथ ही उन्होंने कुछ ऐसी फोटो भी शेयर की थी जो फेक पोस्ट से मिलती थी।