फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला को सर्वश्रेष्ठ समाचार पत्र सम्मान : पाठकों के भरोसे और सत्यनिष्ठा के पैमाने पर खरा उतरा, दो और पुरस्कार

Sun, 17 Apr 2022 10:13 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

अखबार के प्रति पाठकों के लगाव और प्रेम का ही परिणाम है कि देश की सबसे बड़ी हिंदी पट्टी पर इसने अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखी है।
विज्ञापन
अमर उजाला को सर्वश्रेष्ठ समाचार पत्र सम्मान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फिर अपने पाठकों के भरोसे और सत्यनिष्ठा के पैमाने पर खरा उतरा है। निर्भीक, निष्पक्ष और सच्ची खबरों के लिए अमर उजाला को वर्ष 2022 के अफाक्स मीडिया ब्रांड अवॉर्ड के तहत सर्वश्रेष्ठ समाचार पत्र घोषित किया गया  है। अफाक्स ने अमर उजाला के रक्तदान-महादान अभियान को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए कंपनी सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत स्वर्ण पदक से नवाजा है। 

विज्ञापन


दो और सम्मान

  • सर्वश्रेष्ठ ब्रांड एक्टिवेशन : अमर उजाला के शुभ-लाभ अभियान को रजत पदक। 
  • सर्वश्रेष्ठ प्रिंट विज्ञापन : हिंदी सेवा और हिंदी के प्रति अमर उजाला की निष्ठा को देखते हुए ‘हिंदी हैं हम-सीजन 2’ को कांस्य पदक। 

अखबार के प्रति पाठकों के लगाव और प्रेम का ही परिणाम है कि देश की सबसे बड़ी हिंदी पट्टी पर इसने अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखी है। अमर उजाला ने पाठकों के साथ रिश्ते और संवाद मजबूत करते हुए हमेशा बढ़-चढ़कर सामाजिक सरोकार का दायित्व भी निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें