फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ एफआईआर; नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप

Fri, 15 Mar 2024 08:37 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

येदियुरप्पा ने कहा कि कुछ दिन पहले एक महिला मेरे घर आई थी। वह रोते हुए कह रही थी कि कुछ समस्या है। मैंने उससे पूछा कि मामला क्या है और मैंने खुद पुलिस को फोन किया। कमिश्नर को मामले की जानकारी दी और उनसे उसकी मदद करने को कहा। बाद में महिला मेरे खिलाफ बोलने लगी।
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, येदियुरप्पा पर नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। इसी सिलसिले में उनके खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है। उनके खिलाफ पॉक्सो और 354 (A) आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का मां ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि घटना दो फरवरी को एक बैठक के दौरान हुई।

विज्ञापन


आरोप पर येदियुरप्पा ने कहा कि कुछ दिन पहले एक महिला मेरे घर आई थी। वह रोते हुए कह रही थी कि कुछ समस्या है। मैंने उससे पूछा कि मामला क्या है और मैंने खुद पुलिस को फोन किया। कमिश्नर को मामले की जानकारी दी और उनसे उसकी मदद करने को कहा। बाद में महिला मेरे खिलाफ बोलने लगी। मैंने यह मामला पुलिस कमिश्नर के ध्यान में लाया है। कल पुलिस ने मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज की। देखते हैं आगे क्या होता है, मैं क्या कर सकता हूं। मैं यह नहीं कहूंगा कि इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद है।

मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि कल रात लगभग 10 बजे एक महिला ने बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जब तक हमें सच्चाई नहीं पता, हम कुछ भी खुलासा नहीं कर सकते। यह एक संवेदनशील बात है क्योंकि इसमें एक पूर्व सीएम शामिल हैं। मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई राजनीतिक एंगल है। अगर पीड़ित महिला को सुरक्षा की जरूरत होगी तो दी जाएगी।
विज्ञापन


सीआईडी को सौंपी गई जांच: पुलिस महानिदेशक
भाजपा के दिग्गज नेता के खिलाफ पॉक्सो मामला आगे की जांच के लिए अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दिया गया है। पुलिस महानिदेशक आलोक मोहन ने बंगलूरू पुलिस को भेजे अपने संदेश में कहा, मामले को तत्काल प्रभाव से आगे की जांच के लिए सीआईडी को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें