फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : टीवी एक्ट्रेस रूपा भट्टाचार्जी ने भाजपा से दिया स्तीफा, फेसबुक पर वरिष्ठ नेताओं पर साधा निशाना

Fri, 20 Aug 2021 02:52 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • उन्होंने कहा कि 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार उनके इस्तीफे का कारण नहीं
  • फेसबुक पोस्ट कर खुले पत्रों में पश्चिम बंगाल के कई वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधा
विज्ञापन
टीवी अभिनेत्री रूपा भट्टाचार्जी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की टीवी अभिनेत्री रूपा भट्टाचार्जी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया। ऐसा करने वाली वह एक और बंगाली नेता बन गईं। भाजपा छोड़ने के तुरंत बाद उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ फेसबुक पोस्ट की। जिसमें कई खुले पत्रों में पश्चिम बंगाल के कई वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


अभिनेत्री रूपा भट्टाचार्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह एक अभिनेत्री होने के अलावा एक सामाजिक कार्यकर्ता रही। उन्होंने कहा कि 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार उनके इस्तीफे का कारण नहीं है। उन्होंने कहा, इसका कारण वह अपमान था जिसका मैंने सामना किया।

रूपा भट्टाचार्जी ने कहा, अगर यह चुनाव परिणाम का नतीजा होता, तो मैं अगस्त में पार्टी से स्तीफा नहीं देती। साथ ही मैं लगातार कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान सामाजिक कार्यों में व्यस्त रही।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी दावा किया कि कोविड-19 दूसरी लहर के दौरान मौजूदा टीएमसी मंत्रियों की सीबीआई की गिरफ्तारी पर उनकी टिप्पणी द्वारा पार्टी में उन्हें अपमानित किया गया। इससे पहले उन्होंने कहा था कि गिरफ्तारी में देरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें