फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: बंगाली सुपरस्टार देव ने टीएमसी उम्मीदवार के तौर पर भरा नामांकन, कहा- जितने वोट मिलेंगे, उतने पेड़ लगाऊंगा

Thu, 02 May 2024 02:56 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Dev Adhikari: नामांकन दाखिल करने के बाद देव ने कहा कि रक्तदान कर लोगों की सेवा करना एक महान काम है। उन्होंने लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि रक्तदान करें, खून न बहाए। 
विज्ञापन
देव अधिकारी - फोटो : Instagram/Dev Adhikari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाली सुपरस्टार देव ने घाटाल लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। देव के नाम से मशहूर टीएमसी उम्मीदवार का असली नाम दीपक अधिकारी है और वह लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। इलाके में आयोजित एक शिविर में उन्होंने सुबह रक्तदान किया और फिर अपना नामांकन भरा। 
विज्ञापन


नामांकन दाखिल करने के बाद देव ने कहा, "ब्लड बैंक संकट का सामना कर रहा है। रक्तदान कर लोगों की सेवा करना एक महान काम है। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे भी रक्तदान करें, खून न बहाए। रक्तदान का मतलब है किसी का जीवन बचाना।"

देव ने आगे कहा कि चुनाव में उन्हें जितने वोट मिलेंगे वह उतने पेड़ लगाएंगे। उन्होंने लोगों से भी ऐसा करने की अपील की है। टीएमसी उम्मीदवार ने कहा, "इस साल हमने तापमान में वृद्धि का अनुभव किया है। पिछले कुछ वर्षों में अप्रैल में इतनी गर्मी नहीं होती थी। इसलिए मैंने पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया है। अगर मुझे नौ लाख वोट मिले तो मैं नौ लाख पेड़ लगाऊंगा।"
विज्ञापन


बता दें कि घाटाल से भाजपा ने अन्य सुपरस्टार हिरण चटर्जी को देव के खिलाफ खड़ा किया है। इस क्षेत्र में 25 मई को मतदान होने वाला है। पश्चिम बंगाल में सात चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहा है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें