पश्चिम बंगाल में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के अंग्रेजी का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रामानुज गांगुली ने कहा कि सोशल मीडिया पर साझा किए गए अंग्रेजी प्रश्नपत्रों की जांच और प्रामणिकता की पुष्टि होने के बाद घटना के जुड़े 12 लोगों पर कार्रवाई की गई है।
पश्चिम बंगाल में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के अंग्रेजी का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पेपर शुरू होते ही अंग्रेजी विषय का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रामानुज गांगुली ने कहा कि सोशल मीडिया पर साझा किए गए अंग्रेजी प्रश्नपत्रों की जांच और प्रामणिकता की पुष्टि होने के बाद घटना के जुड़े 12 लोगों पर कार्रवाई की गई है। बता दें आरोपी छात्रों को बाकी परीक्षाओं में बैठने से रोक दिया गया है। साथ ही उनके पिछले दिन का बंगाली पेपर रद्द कर दिया गया है। हालांकि उन्होंने दावा किया कि चूंकि तस्वीरें परीक्षा शुरू होने के बाद सामने आईं इसलिए इसे लीक नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
मोबाइल से खींची गई अंग्रेजी का पत्र की तस्वीरें- रामानुज
रामानुज गांगुली ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन से अंग्रेजी का प्रश्न पत्र की तस्वीरें खींची गई थी और व्हाट्सएप पर प्रसारित किया गया। उन्होंने कहा इस मामले पर हम सख्ती से निपट रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा राज्य सरकार को बदनाम करने और परीक्षा प्रक्रिया को बाधित करने के लिए बच्चों का इस्तेमाल किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने यह भी दावा किया कि ऐसा लग रहा है कि परीक्षा प्रक्रिया को बाधित करने लिए ये सब कुछ किया गया है। बताया जा रहा है राज्यभर के 2675 केंद्रों पर अनुमानित 923045 उम्मीदवारों ने अपने पेपर लिखे। बोर्ड ने प्रत्येक पेज पर अंकित गुप्त कोड की जांच करके साझा की गई छवियों की प्रामाणिकता की जांच की। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्रों की फर्जी तस्वीरें साझा किए जाने के बाद इसने यह प्रणाली शुरू की थी।