फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन घोटाला मामला: बंगाल के राज्यपाल का गृह सचिव और DGP के साथ बैठक, अधिकारियों से मांगी जानकारी

Wed, 10 Jan 2024 01:03 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक अधिकारी ने बताया कि बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी को राशन घोटाने की कार्रवाई के बारे में जानकारी देने को कहा है। 
विज्ञापन
CV Ananda Bose - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुख्य सचिव बीपी गोपालिका और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से राशन घोटाले मामले की जानकारी देने को कहा है। मुख्य सचिव गोपालिका के अलावा राज्यपाल ने गृह सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और डीजीपी राजीव कुमार को भी बैठक के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


इस मामले में एक अधिकारी ने कहा, राज्यपाल ने मुख्य सचिव, 'गृह सचिव और डीजीपी को राशन घोटाने की कार्रवाई के बारे में जानकारी देने को कहा है।' ईडी निदेशक मंगलवार को राज्यपाल से मिले। दोनों के बीच 40 मिनट तक बैठक चली, जिसमें ईडी निदेशक ने राज्यपाल को तृणमूल कांग्रेस नेता के आवास पर छापेमारी के दौरान अधिकारियों पर हुए हमले की जानकारी दी।

क्या था मामला
बता दें कि दो जनवरी को राशन वितररण घोटाला मामले की जांच के तहत टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी के दौरान उनके समर्थकों ने अधिकारियों पर हमला कर दिया। इस हमले में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे। ईडी ने इस मामले पर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, केंद्रीय जांच एजेंसी के खिलाफ टीएमसी नेता और राज्य पुलिस ने अन्य पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें