बंगाल के तीनों हिस्सों में 2021 में क्या रहे थे नतीजे?
1. उत्तर बंगाल
54 सीटों वाले इस क्षेत्र में एनडीए को ने 2021 में 30 सीटें जीतकर बढ़त बनाई, जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को 24 सीटें मिलीं। कूचबिहार, अलीपुरद्वार और दार्जिलिंग में भाजपा गठबंधन मजबूत रहा, जबकि मालदा और उत्तर दिनाजपुर में तृणमूल ने कुछ संतुलन बनाए रखा।
2. दक्षिण और मध्य बंगाल
दक्षिण और मध्य बंगाल 2021 में तृणमूल का किला साबित हुआ था। 183 सीटों वाले सबसे बड़े क्षेत्र में टीएमसी ने 2021 में 153 सीटें जीतकर दबदबा कायम रखा। एनडीए को 29 सीटें मिलीं, जबकि अन्य को एक सीट पर जीत मिली। कोलकाता, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना जैसे इलाकों में तृणमूल का लगभग क्लीन स्वीप रहा, यही क्षेत्र सत्ता की कुंजी साबित हुआ।
3. राढ़ बंगाल
राढ़ बंगाल की 57 सीटों पर मुकाबला कड़ा रहा। यहां तृणमूल कांग्रेस ने 39 सीटों के साथ बढ़त बनाए रखी, जबकि एनडीए ने 18 सीटें जीतकर अपनी उपस्थिति मजबूत की। पुरुलिया और बांकुड़ा जैसे जिलों में भाजपा आगे रही, जबकि बीरभूम और बर्धमान में तृणमूल का प्रभाव कायम रहा। अगर पूरे राज्य की तस्वीर देखें तो 2021 में तृणमूल कांग्रेस ने 215 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जबकि एनडीए 77 सीटों के साथ मुख्य विपक्ष बना। इस चुनाव में कांग्रेस और वाम दलों का सफाया हो गया।
राढ़ बंगाल को इस बार का सबसे अहम स्विंग जोन माना जा रहा है। विश्लेषकों के मुताबिक, यही वह क्षेत्र है जहां थोड़ा सा झुकाव भी 15 से 20 सीटों का फर्क पैदा कर सकता है। 2021 में यहां भाजपा ने मजबूत सेंध लगाई थी, लेकिन बढ़त तृणमूल के पास रही। 2026 में यही क्षेत्र असली मुकाबले का केंद्र बन सकता है।
सबंधित वीडियो