फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Duare Ration Scheme: पश्चिम बंगाल में 'दुआरे राशन योजना' लॉन्च: भावनाओं में बहीं 'दीदी', बोलीं-राशन डीलर्स को एक दिन मिलेगा नोबेल पुरस्कार

Wed, 17 Nov 2021 11:48 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Duare Ration scheme: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 'दुआरे राशन योजना' का उद्घाटन करते हुए कहा कि राशन डिलर्स को एक दिन नोबेल पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को 'दुआरे राशन योजना' का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राशन डीलर्स को एक दिन नोबेल पुरस्कार मिलेगा। बता दें कि 'दुआरे राशन योजना' से राज्य के लगभग 10 करोड़ लोगों को लाभ होगा।

विज्ञापन


10 करोड़ लोगों को मिलेगी मदद
मुख्यमंत्री ने कहा, 'दुआरे राशन योजना' से राज्य के 10 करोड़ लोगों को मदद मिलेगी। मैं सभी राशन डीलर से अनुरोध करूंगी कि इसे सफल बनाएं। अब से राज्य में 10 करोड़ से अधिक लोगों को हर महीने एक निश्चित दिन उनके दरवाजे पर राशन मिलेगा।' उन्होंने यह भी कहा कि अन्य सभी राज्य अब 'बंगाल मॉडल' का अनुसरण कर रहे हैं। 'दीदी' ने कहा, 'हमने बंगाल में गरीबी में 40 फीसदी की कमी की है।'

160 करोड़ रुपये होंगे खर्च 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए सरकार को 160 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह से लोगों तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था को लेकर वाहन खरीदने के लिए लगभग 21,000 राशन डीलर को एक-एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। प्रत्येक डीलर को कम से कम दो लोगों को नियुक्त करने की अनुमति होगी, जो उन्हें राशन पहुंचाने में मदद करेंगे। 
विज्ञापन


42,000 नौकरियां होंगी सृजित
मुख्यमंत्री ने कहा, 'डीलर द्वारा नियुक्त लोगों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। सरकार 5,000 रुपये का भुगतान करेगी और बाकी का भुगतान डीलर द्वारा किया जाएगा। तो 21,000 डीलरों के लिए...42,000 नौकरियां सृजित होंगी... स्थानीय युवाओं को भी फायदा होगा।'

बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार ने राशन डीलर के लिए कमीशन 75 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि बनर्जी ने इस साल मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले इस योजना की घोषणा की थी, जिसके तहत डीलर लाभार्थियों के घर तक राशन पहुंचाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें