फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: कल दो नए जिलों की घोषणा कर सकती हैं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जानें किसे मिलेगी सौगात

Mon, 28 Nov 2022 07:31 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी कल राज्य को दो नए जिलों की सौगात दे सकती हैं।दोनों जिलों को दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिलों से अलग किया जाना है। मुख्यमंत्री कल हिंगलगंज में प्रशासनिक बैठक के दौरान दोनों नए जिलों के नामों की घोषणा कर सकती हैं।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को होने वाली एक प्रशासनिक बैठक के दौरान सुंदरबन और बशीरहाट को राज्य के दो नए जिले बनाने की आधिकारिक घोषणा कर सकती हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी सोमवार को दी। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि दोनों जिलों को दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिलों से अलग किया जाना है। दो नए जिले बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए गए हैं। मुख्यमंत्री कल हिंगलगंज में प्रशासनिक बैठक के दौरान इनके नामों की घोषणा कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत सुंदरबन के मैंग्रोव क्षेत्र से की। सुंदरबन जिले में दक्षिण 24 परगना के लगभग 13 ब्लॉक होने की संभावना है, जबकि बशीरहाट में उत्तर 24 परगना के छह ब्लॉक हो सकते हैं। सुंदरबन यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और वर्तमान में उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में फैला हुआ है, जबकि बशीरहाट उत्तर 24 परगना का एक उप-मंडल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें