फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: ऑनलाइन गेमिंग-कसीनो पर 28 प्रतिशत GST, विधेयक पारित; वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दी जानकारी

Thu, 07 Dec 2023 07:18 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार को माल और सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023 विधेयक पारित किया गया। वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि जैसे ही माल और सेवा कर से जुड़ा यह विधेयक अधिनियम बन जाएगा, जिससे राज्य के राजस्व में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
चंद्रिमा भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार को माल और सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023 विधेयक पारित किया गया। जिसके तहत ऑनलाइन गेमिंग, घुड़दौड़ और कसीनो पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि जैसे ही पश्चिम बंगाल में माल और सेवा कर से जुड़ा यह विधेयक अधिनियम बन जाएगा, जिससे राज्य के राजस्व में वृद्धि होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल राज्य है, जिसने ऑनलाइन गेमिंग और इसी तरह की गतिविधियों पर उच्चतम दर से कराधान की वकालत की है। 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग, कसीनों, घुडदौड़ जैसी गतिविधियां कौशल के नहीं बल्कि मौके के खेल हैं।  पश्चिम बंगाल ऐसी गतिविधियों पर उच्चतम दरों पर कर लगाने के पक्ष में रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस विधेयक को विधानसभा में पेश करने में देरी हुई है। इन गतिविधियों पर जीएसटी दरें इस वर्ष एक अक्टूबर से कई राज्यों में प्रभावी हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि अंतर-राज्य वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी) के मद में राज्य को अभी तक केंद्र से 467 करोड़ रुपये नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें