फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: दिवाली पर सिर्फ दो घंटे ही आतिशबाजी की इजाजत, छठ से न्यू ईयर के लिए भी समयसीमा तय

Wed, 27 Oct 2021 07:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बंगाल में आतिशबाजी के लिए भी राज्य सरकार ने कुछ शर्तें भी तय की हैं। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सिर्फ हरित पटाखों के इस्तेमाल को ही मंजूरी दी गई है, ताकि प्रदूषण पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में दिवाली और काली पूजा को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है। राज्य सरकार ने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सिर्फ दो घंटे ही आतिशबाजी करने की इजाजत दी है। आतिशबाजी के लिए भी राज्य सरकार ने कुछ शर्तें बताई हैं। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सिर्फ हरित पटाखों के इस्तेमाल को ही मंजूरी दी गई है, ताकि प्रदूषण पर काबू पाया जा सके।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि दीपावली और काली पूजा पर रात आठ बजे से 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल को ही इजाजत होगी। इसके साथ ही छठ पूजा पर भी दो घंटे के लिए सुबह छह से आठ बजे तक आतिशाबाजी की इजाजत दी गई है। क्रिसमस और नए साल पर 35 मिनट के लिए यह छूट दी जाएगी।

नोटिफिकेशन 26 अक्तूबर को जारी किया गया था। इसमें कहा गया है कि कोलकाता और दूसरे जिलों में अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में वायु गुणवत्ता संतोषजनक है। बोर्ड के चेयरमैन कल्याण रूद्र ने बुधवार को कहा कि प्राधिकरण को आदेश को लागू कराने को कहा गया है। जो भी इनका उल्लंघन करें, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस और हमारी टीमें सक्रियता से स्थिति की निगरानी करेंगी।
विज्ञापन


कर्नाटक: पांच नवंबर को गाय की पूजा करने का निर्देश
इस बीच कर्नाटक में मंदिरों में गाय की पूजा करने का निर्देश दिया गया है। राज्य के एक मंत्री ने कहा कि कर्नाटक हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग ने अपने नियंत्रण वाले मंदिरों को दीपावली के अगले दिन पांच नवंबर को 'गोवर्धन पूजा' पर गो-पूजा करने का निर्देश दिया है। 

कर्नाटक के बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री मुरुगेश निरानी ने बुधवार को ट्वीट किया कि मैं राज्य सरकार के उस आदेश का तहे दिल से स्वागत करता हूं, जिसमें मुजराई विभाग को दीपावली समारोह के तहत बालीपद्यमी दिवस पर सभी मुजराई मंदिरों में गौ पूजा करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें