फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beating Retreat 2022: गणतंत्र दिवस समारोह का समापन, 1000 स्वदेशी ड्रोन से जगमग हुआ आसमान

Sat, 29 Jan 2022 05:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हर साल 29 जनवरी को देश की राजधानी दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के भव्य समारोह का समापन किया जाता है।
विज्ञापन
स्वदेशी ड्रोन के जरिए खास पेशकश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के भव्य समारोह का समापन शनिवार को हो गया। दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह के जरिए गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी समारोह में मौजूद रहे।

विज्ञापन




पीएम मोदी ने किया राष्ट्रपति का स्वागत
 

समारोह के जरिए गणतंत्र दिवस समारोह को औपचारिक रूप से समाप्त किया जाता है। हर साल 29 जनवरी को देश की राजधानी दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के भव्य समारोह का समापन किया जाता है।

विज्ञापन


समारोह का हिस्सा बने 1000 ड्रोन
देश में बने करीब 1,000 ड्रोन ने समारोह में हिस्सा लिया। ड्रोन के जरिए आसमान में ग्लोब और महात्मा गांधी को चित्रित किया गया। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) के अंतर्गत आने वाले और आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्रों के नेतृत्व में भारतीय स्टार्टअप बोटलैब की ओर से लाइट शो के एक हिस्से के तौर पर 1,000 ड्रोन ने प्री-रिर्काडेड और संगीतमय प्रस्तुति दी।

समारोह के समापन के मौके पर लेजर शो के दौरान 'वंदे मातरम' की धुन बजाई गई, जिसने दर्शकों को देशभक्ति के भाव से भर दिया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 10 मिनट के ड्रोन शो का आयोजन किया गया। ड्रोन शो के आयोजन के साथ ही चीन, रूस और ब्रिटेन के बाद ऐसा भव्य प्रदर्शन करने वाला भारत चौथा देश बन गया।
विज्ञापन


समारोह की खास बातें
  • बीटिंग द रिट्रीट के दौरान बैंड ने वापसी परेड में 'सारे जहां से अच्छा' की धुन बजाई।
  • बीटिंग द रिट्रीट के मौके पर सेनाओं के बैंड ने 'ऐ मेरे वतन के लोगों' की धुन बजाई।
  • नार्थ ब्लॉक साउथ ब्लॉक सहित राष्ट्रपति भवन को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया।
  • कार्यक्रम में भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंड की ओर से 26 धुनें बजाई गईं।
  • विजय चौक पर 'कदम कदम बढ़ाए जा' की धुन के साथ सेनाओं के मार्चिंग दस्तों ने परेड किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें