फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बैटल ऑफ माइंड': कारगिल विजय के उपलक्ष्य में सेना की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, सेमीफाइनल में बंगाल से छह टीमें

सार

यह क्विज तब सुर्खियों में आई जब देश भर के 32,441 स्कूलों ने इसके लिए पंजीकरण कराया। राउंड-1 ऑनलाइन मोड में और लगभग 3,600 स्कूल राउंड-2 में आगे बढ़े। 
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना कारगिल विजय का गौरवशाली 25वीं वर्षगांठ 2024 में मनाने जा रही है। इसके लिए सेना कई साहसिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियां कर रही है। इस उपलक्ष्य में भारतीय सेना की एडजुटेंट जनरल शाखा, आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी द्वारा शुरू की गई ऐसी ही एक पहल भारत की सबसे बड़ी स्कूल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। इसे नाम दिया "बैटल ऑफ माइंड" इंडियन आर्मी क्विज 2023। इसके तहत सोमवार को भारतीय सेना के पूर्वी मुख्यालय, फोर्ट विलियम में रोमांचक क्वार्टर फाइनल का मुकाबला हुआ। इसमें बंगाल की पांच टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इसका सेमीफाइनल मुकाबला 25 को होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल आरएस सैनी ने विजेताओं को प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि यह क्विज तब सुर्खियों में आई जब देश भर के 32,441 स्कूलों ने इसके लिए पंजीकरण कराया। राउंड-1 ऑनलाइन मोड में और लगभग 3,600 स्कूल राउंड-2 में आगे बढ़े। दो ऑनलाइन राउंड के बाद, देश के केवल 216 स्कूल क्वार्टर फाइनल राउंड में पहुंचे, जिनमें से 15 स्कूल पश्चिम बंगाल के थे।

फोर्ट विलियम के सूर्योदय ऑडिटोरियम में सोमवार को एक जबरदस्त क्वार्टर फाइनल मुकाबला देखने को मिला। इसमें 15 स्कूलों के बीच 10 प्रश्नों के 4 राउंड में विद्यार्थी जबरदस्त क्वार्टर फाइनल में प्रतिस्पर्धा करते दिखे। सोमवार को आयोजित क्वार्टर फाइनल में, कोलकाता शहर के विभिन्न स्कूलों के 58 स्कूली छात्रों और शिक्षकों, एनसीसी छात्रों, सेना अधिकारियों, वीरता पुरस्कार विजेताओं ने रोमांचक क्वार्टर फाइनल देखा। बागुआटी का नेशनल इंग्लिश स्कूल पहले स्थान पर रहा और इसके अलावा 5 स्कूलों ने 25 को होने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। मेजर जनरल आरएस सैनी इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने सभी सेमीफाइनलिस्टों, प्रतिभागियों और उनके गुरुओं को प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। इंडिया आर्मी क्विज-2023 के मौके पर, छात्रों को भारतीय सेना और राष्ट्रीय विकास में इसकी भूमिका और इसके परिवर्तनकारी परिवर्तन, हथियारों के प्रदर्शन और भारतीय सेना की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली फोटो गैलरी पर एक प्रेरक फिल्म देखने का भी अवसर मिला। छात्रों के साथ बातचीत के दौरान, वीरता पुरस्कार विजेताओं ने छात्रों को भारतीय सेना में शामिल होने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून राष्ट्रीय फिनाले का आयोजन करेगी, जिसमें दो प्री फाइनल राउंड और नई दिल्ली में एक ग्रैंड फिनाले शामिल होगा। भारतीय सेना उभरती प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन करती रही है, ताकि ये होनहार राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें