फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tirumala: तिरुमला में मुंडन कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन, भक्तों से पैसा लेने पर विवाद

Fri, 28 Oct 2022 08:15 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुमला

सार

दरअसल तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD)  के सतर्कता विभाग ने इन मुंडनकर्मियों द्वारा मंदिर आने वाले भक्तों से पैसा वसूलने का आरोप लगाते हुए जांच की थी। विभाग कुछ भक्तों से शिकायत मिलने के बाद पिछले कुछ दिनों से तिरुमला के सभी कल्याणकट्टों में छापामारी कर रहा है। 

विज्ञापन
भगवान वेंकटेश का मंदिर - फोटो : tirumala.org
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित प्रसिद्ध वेंकटेश बालाजी मंदिर आने वाले भक्तों के मुंडन के काम में जुटे 300 से ज्यादा कर्मचारियों ने गुरुवार को कामकाज का बहिष्कार किया। उनका आरोप है कि तिरुमला मंदिर प्रबंधन का विजिलेंस स्टाफ उनका उत्पीड़न कर रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD)  के सतर्कता विभाग ने इन मुंडनकर्मियों द्वारा मंदिर आने वाले भक्तों से पैसा वसूलने का आरोप लगाते हुए जांच की थी। विभाग कुछ भक्तों से शिकायत मिलने के बाद पिछले कुछ दिनों से तिरुमला के सभी कल्याणकट्टों में छापामारी कर रहा है। 

शिकायत में कहा गया था कि कुछ मुंडनकर्मी प्रतिबंध का उल्लंघन कर भक्तों से पैसे मांगते हैं। विजिलेंस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को मुख्य कल्याणकट्टा और 10 मिनी कल्याणकट्टा में कार्यरत 300 से अधिक केश कर्तनकारों (Barbers) ने मुंडन कार्य का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


गुरुवार को मुंडन के बहिष्कार के बाद विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विजिलेंस विभाग के लोगों व केश कर्तनकारों को शांत किया। हालांकि, बारबर्स ने कहा है कि यदि उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रही तो वे बाल काटने के काम का बहिष्कार जारी रखेंगे। 

तिरुपति में है मुंडन की परंपरा
बता दें, जब भक्त तिरुमला में श्रीवारी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं तो अपनी मन्नत के चलते भगवान वेंकटेश को तलनीलालु (बाल) चढ़ाते हैं। बाल चढ़ाने वाले अधिकांश भक्त आमतौर पर मुंडनकर्मियों को बाल चढ़ाने के बाद पैसा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें