फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF: सी-130जे परिवहन विमान के साथ तरंग शक्ति में शामिल होगा बांग्लादेश, कोच्चि के दौरे पर पहुंचे नौसेना प्रमुख

Tue, 27 Aug 2024 08:22 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

30 अगस्त से 14 सितंबर तक चलने वाले भारतीय वायुसेना के पहले बहुराष्ट्रीय अभ्यास तरंग शक्ति-2024 के दूसरे चरण में शामिल होने के लिए बांग्लादेश ने पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश अपने सी-130जे परिवहन विमान के साथ इसमें शामिल होगा।
विज्ञापन
तरंग शक्ति में शामिल होगा बांग्लादेश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश अपने सी-130जे परिवहन विमान के साथ भारतीय वायुसेना के पहले बहुराष्ट्रीय अभ्यास तरंग शक्ति-2024 के दूसरे चरण में शामिल होगा। बता दें कि भारतीय वायुसेना का ये अभ्यास 30 अगस्त से 14 सितंबर तक चलने वाला है। जिसमें कई अन्य देश भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


तरंग शक्ति में कई अन्य देश भी होंगे शामिल
वायुसेना अधिकारी ने बताया कि इस अभ्यास में भाग लेने वाले अन्य देशों में ऑस्ट्रेलिया (ईए 18 ग्रोलर लड़ाकू विमान), जापान के साथ एफ-2 विमान, ग्रीस (एफ-16 विमान), अमेरिका के साथ एफ-16 और ए10 विमान, सिंगापुर (सी-130 परिवहन विमान) और यूएई (एयरबस 330 एमआरटीटी) शामिल हैं। अभ्यास 30 अगस्त से 14 सितंबर तक चलेगा।



कोच्चि के दौरे पर पहुंचे नौसेना प्रमुख
वहीं भारतीय नौसेना ने जानकारी देते हुए बताया कि नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी 26 अगस्त 24 को कमान संभालने के बाद दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी), कोच्चि के अपने पहले दौरे पर पहुंचे। जहां उनके आगमन पर, सीएनएस को आईएनएस गरुड़ पर औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यात्रा के दौरान, सीएनएस ने दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास से बातचीत की और उन्हें कमान की तरफ से की गई तमाम प्रशिक्षण, परिचालन, बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें