फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI: यूपी के दो सहकारी बैंकों पर पाबंदी, खातों में नहीं जमा कर सकेंगे राशि

Fri, 29 Jul 2022 05:51 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

लखनऊ शहरी को-ऑपरेटिव बैंक के खाते से 30 हजार रुपये से ज्यादा नहीं निकाल पाएंगे तो वहीं शहरी को-ऑपरेटिव बैंक लि. सीतापुर से 50,000 रुपये की सीमा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने उत्तर प्रदेश के दो सहकारी बैंकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। आरबीआई ने बृहस्पतिवार को बताया, लखनऊ शहरी को-ऑपरेटिव बैंक और शहरी को-ऑपरेटिव बैंक लि. सीतापुर की बिगड़ती वित्तीय स्थिति को देखते हुए छह महीने तक पाबंदियां लगाई हैं।

विज्ञापन


लखनऊ शहरी को-ऑपरेटिव बैंक: 30 हजार रुपये से ज्यादा नहीं निकाल पाएंगे खाते से।
शहरी को-ऑपरेटिव बैंक लि. सीतापुर : 50,000 रुपये की सीमा।

  • दोनों बैंक आरबीआई की मंजूरी के बिना न कर्ज दे पाएंगे और न ही कोई निवेश कर पाएंगे।
  • संपत्ति बेचने-खरीदने पर रोक। खातों में नहीं जमा कर सकेंगे राशि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें