फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाताः दुर्गापूजा पंडाल में इस बार दिखेगी बालाकोट एयर स्ट्राइक की झलक

Sun, 15 Sep 2019 06:22 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
अभिनंदन वर्तमान-लड़ाकू विमान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोलकाता की एक दुर्गापूजा समिति इस साल अपना पंडाल बालाकोट एयर स्ट्राइक को विषय वस्तु बनाकर सजा रही है। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एक आतंकवादी संगठन के प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाकर हमला किया था।

विज्ञापन


मध्य कोलकाता की यंग ब्वायज क्लब सर्वजनिन दुर्गापूजा समिति पूजा आयोजन के 50वें साल के मौके पर इस हवाई हमले को मिट्टी के मॉडल और डिजिटल प्रोजेक्शन के माध्यम से पेश करने जा रही है।

समिति के प्रवक्ता विक्रांत सिंह ने शनिवार को कहा कि पंडाल के द्वार पर आते हुए वायुसेना के 65 कर्मियों और मृत आतंकवादियों के मॉडल लगाए जाएंगे। ऊपर वायुसेना के एक विमान का मॉडल चक्कर लगा रहा होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की आदमकद प्रतिमा पंडाल में पहुंच रहे आगंतुकों का स्वागत करते नजर आएगी। पाकिस्तानी विमानों का पीछा करते हुए अभिनंदन का मिग-21 बाइसन विमान पाकिस्तान की सीमा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन


 

इस नवरात्रि, महा अष्टमी पर अर्पित करें मां वैष्णो देवी को भेंट व प्रसाद, जीवन की सारी समस्याएं होंगी दूर



प्रवक्ता ने कहा, हमारे पंडाल में पहुंचने वालों को वायुसेना की इस उपलब्धि की याद दिलाने के लिए अपनी दुर्गापूजा के 50वें साल से बेहतर मौका क्या होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें