फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिब्बल का प्रधानमंत्री मोदी से सवाल, 'अगर चिन्मयानंद कांग्रेस में होते तो आप क्या करते?'

Sun, 15 Sep 2019 05:36 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कपिल सिब्बल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

स्वामी चिन्मयानंद मामले में कांग्रेस लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने चिन्मयानंद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक सवाल पूछा और उसके चार विकल्प लिखे। 

विज्ञापन


सिब्बल ने ट्वीट किया, 'मोदी जी क्या मैं पूछ सकता हूं कि अगर स्वामी चिन्मयानंद कांग्रेसी होते तो अब तक उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हो चुकी होती? मुझे लगता है कि पहला- (चिन्मयानंद) गिरफ्तार हो चुके होते, दूसरा- भाजपा पार्टी से इस्तीफे की मांग कर चुकी होती, गोदी मीडिया खबरें चलाती कि देश जानना चाहता है और चौथा- अब तक आप इस मुद्दे पर बयान दे चुके होते।



इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर चिन्मयानंद मामले में उत्तर प्रदेश सरकार और राज्य की पुलिस पर सवाल उठाए थे। प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि यूपी पुलिस क्या इसलिए इस मामले में सुस्त है क्योंकि आरोपी का संबंध भाजपा से है?
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें