फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: बजरंग दल शिविर आयोजकों पर हथियार प्रशिक्षण देने का मामला दर्ज, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

Tue, 01 Aug 2023 05:12 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

असम पुलिस ने दरांग जिले के एक स्कूल में हथियार प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया है। मंगलदाई पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम पुलिस ने दरांग जिले के एक स्कूल में हथियार प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया है। मंगलदाई पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दरांग पुलिस ने ट्वीट किया, महर्षि विद्या मंदिर, एक शिविर के दौरान मंगलदाई में राष्ट्रीय बजरंग दल ने हथियार चलाने की भी प्रशिक्षण दिया, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। वीडियो को देखने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


इससे पहले वायरल एक वीडियो देखने के बाद पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने दरांग जिले के पुलिस अधीक्षक को मामला दर्ज निर्देश दिया था। इसके साथ ही कथित तौर पर हथियार प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। कथित तौर पर बजरंग दल के सदस्यों को स्कूल में हथियार चलाने का प्रशिक्षण देते हुए दिखाने वाला एक वीडियो सोमवार को वायरल हुआ था।

उल्लेखनीय है कि बजरंग दल ने कहा कि जिले के मोरनोई गांव में आयोजित शिविर में 350 युवाओं को बंदूकें चलाने, मार्शल आर्ट के अलावा कला, राजनीति और आध्यात्मिकता का पाठ सीखने का प्रशिक्षण दिया गया। बजरंग दल के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि ऐसे शिविर "पड़ोसी देशों से अवैध अप्रवासियों से सुरक्षा खतरों का मुकाबला करने" के लिए नियमित अंतराल पर आयोजित किए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक दल के नेता देबब्रत सैकिया ने सोमवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को लिखे एक पत्र में आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें