मोदी कैबिनेट में फेरबदल का शिकार हुए पूर्व मंत्री बाबुल सुप्रियो ने आज टीएमसी में शामिल होकर सभी को चौंका दिया। इससे पहले जुलाई में उन्होंने फेसबुक पर अचानक ही राजनीति से संन्यास का एलान कर हैरत में डाला था। टीएमसी में शामिल होते हुए उन्हें ममता बनर्जी का धन्यवाद किया और कहा कि वह बंगाल की सेवा करना चाहते हैं।
बाबुल के इस कदम पर सोशल मीडिया में किस तरह की प्रतिक्रियाएं आईं आपको बता रहे हैं। किसी ने ममता बनर्जी की आलोचना वाले पुराने ट्वीट दिखाए तो किसी ने अपने अंदाज में चुटकी ली।
ट्विटर पर एक यूजर राजीव लिखते हैं- बड़ा जबर्दस्त एक्टर निकला ये तो।
एक यूजर ने लिखा- ये शख्स वीर दास (कॉमेडियन) को भी कड़ी टक्कर दे देगा।
एक अन्य यूजर ने लिखा, पितामह बुरा मत मानिए, लेकिन सेल्फ सिक्योरिटी भी एक चीज होती है।
यूजर अमित पांडे लिखते हैं- मेरे दादा जी ने कहा था, ये फिल्म वाले सब नचनिए और नौटंकीबाज होते हैं, इनका कोई ठिकाना नहीं होता, बाबुल ने आज साबित भी कर दिया।
किसी ने इस तरह का मजेदार ट्वीट पोस्ट किया।
एक यूजर ने तीखी टिप्पणी की - सीधे सीधे कहो ना भाई डर लग रहा था बंगाल में, इसलिए दीदी की शरण में चले गए हो।
इस ट्वीट पर भी एक नजर डालें-
एक यूजर ने लिखा- जब आप फ्रीलांसर को कार्यकर्ताओं पर तरजीह देते हैं तो ऐसा ही होता है।
यूजर गौरव मिश्रा ने बाबुल सुप्रियो का एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ममता को लेकर बयान दे रहे हैं।