अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद मामले में सर्वोच्च न्यायालय की नई पीठ आज से करेगी सुनवाई
अयोध्या में विवादित ढांचा मामले पर मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय नई पीठ आज से सुनवाई करेगी। पीठ में जस्टिस संजय किशन कौल और केएम जोसेफ भी हैं। सोमवार को पीठ भविष्य में होने वाली सुनवाई की रूपरेखा तैयार करेगी।
पढ़े पूरी खबर
दिल्ली: डीटीसी कर्मी आज करेंगे चक्का जाम, बढ़ सकती है मुसाफिरों की मुश्किलें
डीटीसी के अस्थायी कर्मचारी रविवार को आईपी डिपो स्थित डीटीसी मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन पर रहे। कर्मचारियों ने कहा कि प्रशासन ने उन पर दबाव बनाने के लिए हड़ताल का हवाला देते हुए एस्मा लागू किया है। जबकि कर्मचारी हड़ताल पर नहीं हैं।
पढ़े पूरी खबर
भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा वन-डे आज, इन गलतियों को सुधारना चाहेगी कोहली सेना
भारत सोमवार को यहां चौथे एकदिवसीय मैच में मजबूत प्रदर्शन कर रही वेस्टइंडीज की टीम से भिड़ेगा तो उसकी नजरें अपनी अंतिम एकादश में 'परफेक्ट' संतुलन बनाने पर टिकी होंगी।
पढ़े पूरी खबर
आईएएस स्टिंग मामला: गिरफ्तारी के बाद उमेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, लटकी ईडी और फेरा की तलवार
चैनल के एडिटर इन्वेस्टिगेशन आयुष गौड़ की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में गिरफ्तार हुए सीईओ उमेश कुमार शर्मा की मुश्किलें अभी और बढ़ सकती हैं। उत्तराखंड और यूपी पुलिस तलाशी के दौरान कोठी से बरामद हुई करीब 40 लाख की नकदी और विदेशी मुद्रा के मामले में भी आयकर, ईडी और फेरा को रिपोर्ट भेजने की तैयारी में है।
पढ़े पूरी खबर
रोडवेज हड़ताल: 284 और कर्मचारी निलंबित, 72 बर्खास्त, आज हड़ताल आगे बढ़ाने की हो सकती है घोषणा
हरियाणा सरकार ने हड़ताली रोडवेज कर्मचारियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को 284 कर्मचारी निलंबित किए गए, जबकि 72 को बर्खास्त कर दिया। इससे पहले 300 से अधिक कर्मचारी बर्खास्त और 500 से अधिक निलंबित किए जा चुके हैं।
पढ़े पूरी खबर