फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा : महिला मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए 'गुलाबी' मतदान केंद्र

Sat, 04 Feb 2017 04:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोवा में महिला वोटरों को दिया जा रहा टेडी - फोटो : social media
विज्ञापन
गोवा में महिलाओं को चुनाव में अपने मताधिकार के प्रयोग के प्रति उत्साहित करने के लिए पिंक मतादाता केंद्र बनाए गए थे । इन सभी मतदाता केंद्रों में महिला अधिकारी ही काम कर रही थी । केंद्रों में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही महिलाओं को पिंक टेडी बियर दिया गया।
विज्ञापन

  
महिला वोटरों को जागरूक करने के चलाई गई इस पहल को पिछले कुछ दिनों में मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। कुछ लोग टेडी बियर देने के इस निर्णय को 'सेक्सिट' बता रहे है। जबकि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता टेडी देने को फालतू खर्च बता रहे है। गोवा के मुख्य चुनाव अधिकारी कुणाल ने एक इंटरव्यू में इस पहल को आभार के तौर पर दिया गया टोकन बताया। साथ ही इस पहल को चुनाव आयोग द्वारा महिला सशक्तिकरण व्यक्त करने का तरीका बताया है। 

गोवा में शनिवार को विधानसभा की 40 सीटों पर वोट डाले गए। इस बार गोवा में 32,354 नए वोटर जुड़े है। जो पहली बार वोट किया। जिसमें 18,172 महिला वोटर हैं।
विज्ञापन


गोवा में सत्ताधारी भाजपा ने कोई भी सीएम उम्मीदवार पेश नहीं किया है। आम आदमी पार्टी ने पूर्व इंस्पेक्टर जनरल एल्विस गोम्स को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। 53 साल के गोम्स पिछले वर्ष नौकरी से सेवामुक्त होकर आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें