फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्ता वेस्टलैंड प्रकरण: गवाहों के सामने क्रिश्चियन मिशेल से पूछताछ करेगी सीबीआई

Mon, 10 Dec 2018 10:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्रिश्चियन मिशेल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में घूस के बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने फिर से पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। वहीं अब तक की पूछताछ में सीबीआई को मिशेल से कुछ जानकारियां मिली हैं जिनके बारे में वह गवाहों को आमने सामने बैठाकर जांचने जा रही है।

विज्ञापन


जांच एजेंसी ने पटियाला हाउस अदालत के विशेष सीबीआई जज अरविंद कुमार के समक्ष क्रिश्चियन मिशेल को पेश किया। एजेंसी के विशेष अधिवक्ता डीपी सिंह ने कहा कि आरोपी व कई गवाहों को आमने सामने बैठाकर पूछताछ करनी है ताकि इस घोटाला की साजिश में शामिल सैन्य अधिकारियों, नौकरशाहों व अन्य लोगों के नाम सामने आ सकें। 

पूछताछ के लिये एजेंसी ने नौ दिन की रिमांड मांगी। एजेंसी ने कहा कि केस की जांच के दौरान पांच देशों से बड़ी संख्या में दस्तावेज मिले थे। इन दस्तावेजों के संबंध में आरोपी से पूछताछ करनी है। अदालत ने उनके तर्कों को स्वीकार करते हुए कहा आरोपी पर गंभीर आरोप है और उससे पूछताछ के लिए रिमांड बढ़ानी जरूरी है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर मिशेल की ओर से बचाव पक्ष के अधिवक्ता एलजो के जोसेफ ने छह दिसंबर को दायर जमानत याचिका पर जिरह से इनकार करते हुये नये सिरे से जमानत याचिका दायर की है। इसके अलावा जोसेफ ने कहा कि आरोपी की विशेष वकील उससे मिलना चाहती है लेकिन वह अभी भारत में नहीं है। वह भविष्य में आरोपी से उसकी मुलाकात की अनुमति के लिये आवेदन पेश करेंगे। 

विज्ञापन

लिखावट पर आज होगी सुनवाई

एजेंसी ने मिशेल जेम्स की लिखावट के नमूने लेने के लिए आवेदन दायर किया है। जांच में मिले दस्तावेजों का मिलान सीबीआई उसकी लिखावट से करना चाहती है। इस आवेदन पर मंगलवार को सुनवाई होगी। अदालत ने आरोपी के वकीलों को उससे रोजाना सुबह 10 से साढ़े दस और शाम को साढ़े पांच से छह बजे तक मिलने की अनुमति प्रदान की है। अगर सीबीआई आरोपी को बाहर लेकर जाती है तो उस दिन सुबह 10 से 11 बजे एक घंटे मुलाकात की अनुमति होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें