फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 05 Aug 2019 07:14 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top News - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कश्मीर आरक्षण संशोधन बिल आज संसद में होगा पेश, सेना की तैनाती और सियासी हलचल के बीच बढ़ा सस्पेंस
विज्ञापन


कश्मीर मामले में बीते दो दिनों से जारी कयासों और अफवाहों के दौर के बीच रविवार को केंद्र सरकार के स्तर पर हुई हलचल ने इसे और हवा दे दी है। पर्यटकों की वापसी और सरकारी तंत्र के लिए घजारी कई दिशा-निर्देश के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, गृह मंत्री राजीव गावा और खुफिया विभाग के प्रमुखों के साथ मैराथन बैठक की। 

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन


दिल्ली: एम्स में बगावत, देर रात डॉक्टरों ने निकाला विरोध मार्च

दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल के चौथे दिन सरकार से दबाव पड़ने पर दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया, लेकिन रविवार को रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के इस फैसले को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई। देखते ही देखते एम्स में डॉक्टरों के बीच हंगामा खड़ा हो गया। बात एसोसिएशन को भंग करने तक होने लगी। ज्यादातर डॉक्टर हड़ताल के पक्ष में खड़े हैं।

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन


उन्नाव कांडः पीड़िता का बुखार उतरा, हालत स्थिर

रायबरेली में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल उन्नाव रेपकांड की पीड़िता का रविवार को बुखार तो उतर गया, लेकिन उसकी हालत स्थिर है। वहीं, अधिवक्ता अब भी बेहोश हैं। 

पढ़ें पूरी खबर-

उमस से हाल-बेहाल, अगले सप्ताह हल्की बारिश के आसार, मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट

राजधानी में बारिश का इंतजार कर रहे लोग रविवार को उमस के कारण बेहाल रहेग। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन गर्मी और उमस ने लोगों को राहत की सांस नहीं लेनी दी। अगले सप्ताह भी दिल्ली में हल्की बारिश के ही आसार हैं। लिहाजा, लोगों को उमस बेहाल करेगी। मंगलवार को दिल्ली में मानसून का औरेंज अलर्ट जारी रहेगा।

पढ़ें पूरी खबर-

जम्मू में चार हजार जवान हुए तैनात, लागू हुई धारा 144, स्कूल, कॉलेज और मोबाइल इन्टरनेट सेवा बंद

घाटी में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच जम्मू और श्रीनगर में धारा 144 लगा दी गई है। साथ ही सुरक्षा कारणों को देखते हुए जम्मू में 4 हजार जवानों को तैनात किया गया है। वहीं सोमवार सुबह छह बजे से धारा 144 लागू हो जाएगी। जम्मू, श्रीनगर, कठुआ, किश्तवाड़, कुपवाड़ा और पुंछ में स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। मोबाइल इंटरनेट भी बंद कर दिए गए गया है।

पढ़ें पूरी खबर-

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें