युवराज सिंह (51) की शानदार अर्द्धशतकीय पारी के बावजूद ग्लोबल टी20 लीग में उनकी टीम टोरंटो नेशनल्स को ब्रैंपटन वोल्व्स के हाथों 11 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। जीत के लिए मिले 223 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टोरंटो की टीम कप्तान युवराज की 22 गेंदों में पांच छक्कों ओर तीन चौकों की मद से खेली गई पारी के बावजूद सात विकेट पर 211 रन ही बना पाई। टीम इंडिया के पूर्व हरफनमौला युवराज ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए दो ओवर में 14 रन देकर एक विकेट झटका।