फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के अटॉर्नी जनरल का ई-मेल हैक, दोस्तों से रुपयों की मांग

Mon, 22 Aug 2016 04:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी का ई-मेल अकाउंट हैक करने का मामला सामने आया है। इस बाबत शिकायत दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अटॉर्नी जनरल के निजी सचिव सी गजेंद्रन नायडू की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि मुकुल रोहतगी इन दिनों विदेश में हैं। गत 16 अगस्त को उनके ई-मेल अकाउंट से दोस्तों को फर्जी मेल मिले।

यह मेल अटॉर्नी जनरल की ओर से भेजी गई थी, जिसमें कहा गया था कि वह इन दिनों विदेश में हैं और फिलीपींस में एक प्रॉपर्टी खरीदी हैै। वहां की सरकार के मुताबिक, इसके लिए अपने अकाउंट में काफी रकम दिखानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत

लिहाजा उनके अकाउंट में अधिक से अधिक रुपये ट्रांसफर करके उनकी मदद करें। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया था कि विदेश से लौटते ही सभी को रुपये वापस कर देंगे।

मेल मिलने के बाद दोस्तों ने उनसे संपर्क किया। तब उन्हें ई-मेल अकाउंट हैक होने की जानकारी मिली। लोगों ने उनके निजी सचिव से भी इस बाबत पूछताछ की।

मेल हैक करने की जानकारी मिलते ही निजी सचिव ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में एक शिकायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें