फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: राजभवन में बम हमले पर DMK बोली- राजनीतिकरण की कोशिश सफल नहीं होगी, BJP का तंज- कानून व्यवस्था ध्वस्त

Sun, 29 Oct 2023 12:36 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

राजभवन पर बम हमले के बाद से तमिलनाडु में राजनीति तेज हो गई है। भाजपा और डीएमके एक-दूसरे पर जमकर जुबानी हमले कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। 
विज्ञापन
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई(फाइल फोटो) - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु राजभवन पर पेट्रोल बम हमले की घटना के बाद से राजनीतिक दलों में जुबानी जंग तेज हो गई है। मामले को लेकर भाजपा और सत्तारूढ़ दल डीएमके आमने-सामने है। डीएमके ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश उनके काम नहीं आएगी। वहीं भाजपा ने आरोप लगाया कि राज्य के लोग राजभवन हमलों के प्रति संवेदनशील हो गए हैं। राज्य में महिलाओं के लिए कोई सुरक्षा नहीं है।
विज्ञापन


घटना पर राज्य पुलिस ने कहा, पेट्रोल बम राजभवन के बाहर फेंका गया था। पुलिस ने दावा किया कि राजभवन क्षेत्र कड़ी सुरक्षा से घिरा हुआ है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने सवाल खड़े करते हुए पूछा कि जब राज्यपाल के पास खुद सुरक्षा का अभाव है तो राज्य के लोगों को कौन सुरक्षा प्रदान करेगा।

राजभवन पर बम हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए डीएमके सरकार के मंत्री ई वी वेलु ने कहा, राज्यपाल का आवास राजभवन परिसर के काफी अंदर है। यहां पुलिस की 24 घंटे कड़ी सुरक्षा रहती है। संदिग्धों ने रोड पर पेट्रोल बम फेंका और भाजपा इसे राज्यपाल के आधिकारिक आवास पर हमले बता रही है। तमिलनाडु में कानून व्यवस्था अच्छी तरह से कायम है।
विज्ञापन


शनिवार को नामक्कल जिले के तिरुचेंगोडे में अपनी पदयात्रा के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए अन्नामलाई ने कहा, यह घटना और राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था आगामी लोकसभा में लोगों के सामने कई महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक है। उन्होंने कहा, 2024 का लोकसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं होगा। ऐसी स्थितियों को देखकर लगता है कि मतदान के समय कानून व्यवस्था की स्थिति भी खराब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें