फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में पहचान छिपाकर रह रहा था कट्टर नक्सली, एटीएस ने किया गिरफ्तार

Fri, 23 Nov 2018 11:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात एटीएस ने बिहार के एक कट्टर नक्सली को वलसाड जिले से पकड़ा है। यह नक्सली अपनी पहचान छुपा यहां एक फैक्ट्री में मजदूर के रूप में काम कर रहा है। पुलिस का कहना है पकड़ा गया नक्सली 33 वर्षीय राजेश रविदास उर्फ उत्तमजी साल 2016 में बिहार के औरंगाबाद जिले में 10 सीआरपीएफ कमांडो की हत्या में शामिल रहा है।

विज्ञापन


रविदास बिहार के गया जिले का रहने वाला है। बिहार सरकार ने इस नक्सली पर 50 हजार रुपये का इनाम सहित इसे ‘वांछित’ घोषित कर रखा है। 50 से अधिक अपराधों में शामिल  रविदास प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) संगठन का प्रमुख सदस्य है। एटीएस ने खुफिया सूचना के आधार पर राजगीर क्षेत्र के ‘जोनल कमांडर’ रविदास को दक्षिण गुजरात के वापी शहर से पकड़ा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें