फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अटल बिहारी वाजपेयी ने योगी आदित्यनाथ से कहा था- गुरुजी से करुंगा तुम्हारी शिकायत

Fri, 17 Aug 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ- अटल बिहारी वाजपेयी
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस दौरान पूर्व पीएम के साथ अपान एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि एक बार वाजपेयी ने कहा थी कि तुम्हारी शिकायत गुरुजी से करुंगा। उन्होंने यह भी कहा कि हर भाजपा कार्यकर्ता और सांसद के लिए अटलजी पिता समान थे।

विज्ञापन


योगी ने कहा, 'अटल जी से मेरा रिश्ता आध्यात्मिक था। 1998 में पहली बार जब मैं सांसद बना तो उस समय उन्होंने दूसरी बार पीएम पद की शपथ ली थी। मुझे उनके कार्यकाल में लंबे समय तक काम करने का मौका मिला। पूरे यूपी से उनका लगाव था। गोरखपुर से भी आत्मिक लगाव था। जनसंघ की स्थापना से लेकर अब तक किसी भी दूसरी पार्टी में इतनी लंबी राजनीतिक पारी खेलने वाला कोई राजनेता नहीं रहा है। यूपी उनकी जन्मभूमि के साथ ही कर्मभूमि भी रही है। यह हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति है।'

किस्सा सुनाते हुए उन्होंने कहा, 'मैं 2004 में लोकसभा चुनाव लड़ रहा था। गोरखपुर में वह पहले रैली किया करते थे। जिससे कि पूरा यूपी कवर हो जाया करता था। इस बार पहले चरण में उनकी रैली नहीं हुई थी। मैं एक कार्यक्रम में जा रहा था तो मुझे पता चला कि पीएम आ रहे हैं। जब मुझसे पूछा गया कि आप मिलना चाहेंगे? तो मैंने कहा वह यहां। 15 मिनट बाद उनका जहाज आया और वह विमान से उतरे और बोले मैं तुम्हारी शिकायत गुरुजी से करुंगा। तुम्हारी वजह से मुझे जगह-जगह जाना पड़ रहा है।'
विज्ञापन


योगी ने आगे बताया, 'पहले मैं (वाजपेयी) केवल गोरखपुर में रैली करता था। अब मुझे बताया गया है कि आपने (योगी) कहा है कि गोरखपुर में रैली की जरुरत नहीं है। जवाब में मैंने कहा कि नहीं ऐसा नहीं है। मैंने तो इसके लिए आवेदन किया था। इसके बाद वह जोर से हंसते हुए कार्यक्रम में चले गए।' योगी के अनुसार दो दिन बाद गोरखपुर में रैली हुई। कितना आत्मीय लगाव था। उनका पिता समान लगाव हर सांसद और हर कार्यकर्ता के प्रति था। उनका निधन एक अपूरणनीय क्षति है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें