फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh Rain: कादरी इलाके में ढही तीन मंजिला इमारत, तीन बच्चों समेत अब तक 25 की मौत, 100 से अधिक लापता

Sat, 20 Nov 2021 10:29 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

आंध्र प्रदेश में देर रात भारी बारिश के कारण अनंतपुर जिले के कादरी इलाके में एक पुरानी तीन मंजिला इमारत के गिरने से तीन बच्चों और एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 100 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में बारिश - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाके रखी है। जानकारी के मुताबकि, भारी से भारी बारिश के चलते अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 100 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से यहां का बुरा हाल है। कई इलाकों में मकान ढहने की खबर है।

विज्ञापन


देर रात भारी बारिश के कारण अनंतपुर जिले के कादरी इलाके में एक पुरानी तीन मंजिला इमारत गिरने से तीन बच्चों और एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। इमारत के मलबे में अब भी चार से ज्यादा लोग फंसे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अंचल निरीक्षक सत्यबाबू ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री वाईएस जगन रेड्डी ने स्थिति का हवाई निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने जिले के कलेक्टरों से बात कर नुकसान का पूरा ब्यौरा मांगा है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी है।
 

1549 घर तबाह, 612 पशु मरे बारिश और बाढ़ से 1549 घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं जिनकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं 488 घरों को काफी नुकसान हुआ है। इसी तरह 612 पशु मारे गए हैं जबकि 3232 मुर्गियों की भी मौत हुई है। भेड़, बकरी जैसे 1791 जानवरों की भी मौत हो गई है जिससे कुल 2.31 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसी तरह 2.33 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पर लगी फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तिरुपति के टैंपल टाउन का है, जिसमें दिखाया गया कि बाढ़ के चलते सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। तिरुपति के बाहरी इलाके में स्थित स्वर्णमुखी नदी में बाढ़ आ गई है और जलाशयों में पानी भर गया है। कई लोगों के बाढ़ में फंसे होने की खबर है। घाट रोड और तिरुमाला हिल्स के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। स्थिति को संभालने के लिए राष्ट्रीय और राज्य आपदा राहत टीमों को तैनात किया गया है और बचाव कार्य जोरों पर है।

बाढ़ ने कई जगहों पर सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया है और रेल, सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। रायलसीमा क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। राज्य के चित्तूर, कडपा, कुरनूल और अनंतपुर जिले प्रभावित हुए हैं। बता दें कि गुरुवार से बारिश थमी नहीं है और चेयुरु नदी उफान पर है। इसके चलते कडप्पा एयरपोर्ट को 25 नवंबर तक बंद कर दिया गया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें