फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: ईडी ने अलग-अलग जगहों पर की कार्रवाई, 450 करोड़ से अधिक की संपत्तियां की अटैच

Sat, 29 Apr 2023 06:59 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

ईडी ने रोज वैली समूह की कंपनियों और उसके प्रवर्तकों की 250 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को अटैच किया है। इस समूह की अबतक अटैच की गई संपत्तियां 1171 करोड़ रुपये से अधिक हो गई हैं।
विज्ञापन
ed - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने अलग-अलग कार्रवाई में धन शोधन रोकथाम कानून के तहत कई कंपनियों, व्यक्तियों की करोड़ों रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्तियां अटैच की हैं।

विज्ञापन

एजेंसी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह संपत्तियां करीब 450 करोड़ रुपये की हैं। ईडी ने रोज वैली समूह की कंपनियों और उसके प्रवर्तकों की 250 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को अटैच किया है। इस समूह की अबतक अटैच की गई संपत्तियां 1171 करोड़ रुपये से अधिक हो गई हैं।

गुप्ता बिल्डर्स की 157.7 करोड़ की संपत्ति अटैच 
इसके अलावा एजेंसी ने गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रोमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड और इसके प्रवर्तकों की 157.7 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां अटैच की हैं। इस कंपनी के खिलाफ की गई कार्रवाई के तहत अब तक 305 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार के ट्रस्ट की 5.06 करोड़ की संपत्ति अटैच 
इसके अलावा निदेशालय ने हरिद्वार के आरती चैरिटेबल एजुकेशन ट्रस्ट की एससी/एसटी घोटाले में 5.06 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की हैं। इस मामले में एजेंसी अब तक 12.13 करोड़ की संपत्तियां अटैच कर चुकी है। ईडी ने बताया, दीपक कुमार, रमेश कदेल, उनके रिश्तेदारों और सहयोगियों की 4.09 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं। इनमें दीपक कुमार की कंपनी नैना ज्वेलर्स के बैंक खाते और उसकी अचल संपत्तियां शामिल हैं।

Next
AU ऐप में पढ़ें