फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: असम के डेरागांव में भीषण हादसा, ट्रक से भिड़ी बस, 14 लोगों की मौत, 27 गंभीर रूप से घायल

Wed, 03 Jan 2024 03:29 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

पुलिस का कहना है कि बस में बैठे लोग पिकनिक पार्टी के लिए अठखेलिया से बलिजान की तरफ जा रहे थे। रास्ते में ही यह बस एक ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
असम में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहां के डेरागांव में 45 लोगों को ले जा रही एक बस ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मारे जाने की खबर है। वहीं, 27 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि बस में बैठे लोग पिकनिक पार्टी के लिए अठखेलिया से बलिजान की तरफ जा रहे थे। रास्ते में ही यह बस एक ट्रक से टकरा गई। अधिकारियों ने बताया कि बस का सफर सुबह तीन बजे शुरू हुआ था। रास्ते में ही कोयले से लदे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

पुलिस ने कहा, ‘‘चार लेन राजमार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रक गलत दिशा से जोरहाट की ओर से आ रहा था, जबकि बस सही लेन में थी। सुबह कोहरा था और दोनों वाहन तेज गति में थे।’’
विज्ञापन





दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव कर्मियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एक अफसर ने कहा कि कई घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना कैसे हुई पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस हादसे पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, 'असम के गोलाघाट में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की आकस्मिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।'

गोलाघाट में हुए सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। पीएमओ की तरफ से जारी एक पोस्ट में बताया गया कि इस हादसे में मरने वालों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। स्थानीय प्रशासन इस कठिन घड़ी में घायलों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें