फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: डूरंड कप-2023 के उद्घाटन समारोह में बोले राजनाथ सिंह- फुटबॉल सिर्फ खेल नहीं, बल्कि एक भावना है

Sat, 05 Aug 2023 04:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

Assam: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'खेल हो या समाज या राष्ट्र, इसमें नियम बहुत जरूरी हैं और इन्हें बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। एक सच्चा खिलाड़ी और एक सच्चा नागरिक वह है जो खेल और समाज के नियमों के अनुसार अपना कर्तव्य निभाता है।'
विज्ञापन
Rajnath Singh - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को असम के कोकराझार में डूरंड-कप 2023 के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैंने सुना था कि भारत का पूरा पूर्वोत्तर क्षेत्र फुटबॉल के प्रति अपने उत्साह के लिए जाना जाता है... डूरंड कप को लेकर मैं सभी के बीच जो उत्साह देख रहा हूं, उसने मुझे भरोसा दिलाया है कि पूर्वोत्तर के लोगों के दिलों तक पहुंचने का रास्ता फुटबॉल के माध्यम से है। फुटबॉल के लिए यह जुनून भारत में बहुत कम जगहों पर देखने को मिलता है।'

विज्ञापन

 

उन्होंने आगे कहा, 'फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि एक भावना है... 1970 के दशक में नाइजीरिया में गृह युद्ध छिड़ा। उस युद्ध में हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई थी, और माहौल बेहद तनावपूर्ण था। लेकिन जब ब्राजील के खिलाड़ी पेले वहां एक दोस्ताना मैच खेलने पहुंचे तो कहा जाता है कि 48 घंटे तक देश में शांति रही। जरा कल्पना कीजिए कि फुटबॉल ने चमत्कारी तरीके से स्थिति को कैसे सामान्य किया ... इसका मतलब केवल यह है कि फुटबॉल शांति का खेल है और जो लोगों को एकजुट करता है।'
 

राजनाथ सिंह ने कहा, 'खेल हो या समाज या राष्ट्र, इसमें नियम बहुत जरूरी हैं और इन्हें बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। एक सच्चा खिलाड़ी और एक सच्चा नागरिक वह है जो खेल और समाज के नियमों के अनुसार अपना कर्तव्य निभाता है।'

रक्षा मंत्री सिंह ने बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को असम सरकार की भी सराहना की, जिसके परिणामस्वरूप कोकराझार शहर में एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के मौजूदा संस्करण का आयोजन हुआ है। सिंह ने डूरंड कप के उद्घाटन के मौके पर उम्मीद जताई कि टूर्नामेंट के दौरान खेले जाने वाले मैच क्षेत्र के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने और अपने राज्य और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा, 'इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के आयोजन के लिए कोकराझार और असम को मेरी बधाई। यह सभी के लिए गर्व का क्षण है... मैं बीटीसी में ऐसा माहौल बनाने के लिए सरकार को बधाई देता हूं कि इस तरह के टूर्नामेंट यहां आयोजित किए जा रहे हैं।'
विज्ञापन

वहीं, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन ने साबित कर दिया है कि बोडोलैंड में शांति लौट आई है। उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि यहां इस तरह की और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।' उन्होंने कहा कि कोकराझार में 110 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टेडियम का काम नवंबर से शुरू होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें