फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की पति की हत्या, अंतिम संस्कार के दौरान हुआ खुलासा

Wed, 22 Feb 2023 12:21 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पत्नी ने मंगलवार सुबह पड़ोसियों को बताया कि उसके पति ने शराब पी रखी थी और रात में बिस्तर से गिरने के बाद उसके पति की मौत हो गई। जब ग्रामीण अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तो उन्होंने मृतक के  शरीर पर चोट के निशान देखे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया
विज्ञापन
Assam police - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में रिश्तों का खून करने वाली एक और घटना सामने आई है। राज्य के उदलगुड़ी जिले में मंगलवार को एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान प्रदीप राभा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना जिले के कलईगांव क्षेत्र के कचारताल गांव में हुई।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि पत्नी ने मंगलवार सुबह पड़ोसियों को बताया कि उसके पति ने शराब पी रखी थी और रात में बिस्तर से गिरने के बाद उसके पति की मौत हो गई। जब ग्रामीण अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तो उन्होंने मृतक के  शरीर पर चोट के निशान देखे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया और एक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान पत्नी ने कबूल किया कि उसने और उसके प्रेमी ने पति की हत्या की। हमने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें