फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट: सीमा पर नाकेबंदी के बाद मिजोरम नहीं पहुंच पा रही चिकित्सा सामग्री, कोरोना मरीज हो रहे परेशान

Sun, 08 Aug 2021 06:49 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल

सार

मिजोरम के मंत्री लालरुत्किमा ने चिंता जताते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि NH306 की निरंतर नाकेबंदी के कारण कोरोना परीक्षण किट, अभिकर्मक और अन्य जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति अभी भी असम-मिजोरम सीमा पर ठप है।
विज्ञापन
असम-मिजोरम सीमा विवाद - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम-मिजोरम सीमा विवाद के बाद से तनाव अब भी कम नहीं हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर NH306 की नाकेबंदी कर दी गई, जिसके चलते मिजोरम में कोरोना मरीजों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। इस मामले पर मिजोरम के मंत्री लालरुत्किमा ने चिंता जताते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि NH306 की निरंतर नाकेबंदी के कारण परीक्षण किट, अभिकर्मक और अन्य जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति अभी भी असम-मिजोरम सीमा पर ठप है।

विज्ञापन


मंत्री लालरुत्किमा ने कहा कि राज्य के जोरम मेडिकल कॉलेज आरटीपीसीआर लैब अब आवश्यक परीक्षण अभिकर्मकों की भारी कमी का सामना कर रहा है और इसकी वजह से उपलब्ध स्टॉक के आधार पर मिजोरम में उचित परीक्षण भी नहीं हो पा रहा है। 

कल पीएम से मिलेंगे असम के मुख्यमंत्री
मिजोरम के साथ सीमा विवाद को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सरमा के साथ असम के भाजपा सांसद भी होंगे। 
विज्ञापन




दोनों राज्यों ने जारी किया था संयुक्त बयान
हालांकि इससे पहले दोनों राज्यों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा था कि हम अंतर-राज्यीय सीमा के आसपास व्याप्त तनाव को दूर करने और चर्चा के माध्यम से विवादों के स्थायी समाधान खोजने के लिए तैयार है। बयान में कहा गया है कि दोनों राज्य गृहमंत्रालय और उनके मुख्यमंत्रियों द्वारा की गई पहल को आगे बढ़ाने के लिए सहमत हैं।

जानिए क्या है मामला
बता दें कि 26 जुलाई को विवादित सीमा क्षेत्र में दोनों राज्यों के पुलिस बलों के बीच  हुई हिंसा में सात लोगों की मौत हो गई थी। इस हिंसा में छह असम पुलिस कर्मी और एक नागरिक मारे गए थे एवं 50 से अधिक घायल हो गए थे जिससे केंद्र को हस्तक्षेप करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें