फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जब हाथी के सामने अकेले खड़ी हो गई तीन साल की बच्ची, करने लगी फुटबॉल खेलने की कोशिश, फिर...

Sun, 30 Jan 2022 06:36 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

वीडियो में जो लड़की दिख रही है, उसका नाम हर्षिता बोरा बताया गया है और वह गोलाघाट जिले की रहने वाली है। 
विज्ञापन
वीडियो असम के गोलाघाट जिले का बताया गया है। - फोटो : Social Media/वीडियोग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के गोलाघाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इसमें एक तीन साल की बच्ची को मादा हाथी के साथ खेलते देखा जा सकता है। बच्ची की शैतानियां यहीं नहीं रुकतीं। वह हाथी की सूंड से लिपटने के साथ उसे चूमने की कोशिश भी करती है। एक मौके पर तो यह छोटी बच्ची मादा हाथी के थन से दूध पीने की कोशिश भी करती है। 
विज्ञापन


वीडियो में जो लड़की दिख रही है, उसका नाम हर्षिता बोरा बताया गया है और वह गोलाघाट जिले की रहने वाली है। वीडियो में उसे हाथी की तरफ फुटबॉल पर लात मारते दिखाया गया है। वीडियो में लड़की से जब हाथी के बारे में पूछा जाता है, तो वह कहती है- "हाथी का नाम बीनू है और वह मेरे साथ फुटबॉल खेलती है। उसे केला खाना भी पसंद है।" इस क्लिप में मादा हाथी को भी बच्ची के साथ स्नेह करते देखा जा सकता है। एक मौके पर तो जब बच्ची उसकी सूंड को करीब जाकर छूती है तो हथिनी उसे लिपटा लेती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें