फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brand CSK: आईपीएल 2022 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने हासिल की खास उपलब्धि, ऐसा करने वाली पहली स्पोर्ट्स टीम बनी

Sun, 30 Jan 2022 06:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सफल टीमों में से एक और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 15वें सीजन से पहले एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। सीएसके देश का पहला स्पोर्ट्स यूनिकॉर्न बन गया है, जिसकी मार्केट में हिस्सेदारी 7600 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : twitter@ChennaiIPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सफल टीमों में से एक और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 15वें सीजन से पहले एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। सीएसके देश का पहला स्पोर्ट्स यूनिकॉर्न बन गया है, जिसकी मार्केट में हिस्सेदारी 7600 करोड़ रुपये हो गई है। ग्रे मार्केट में ये 210-225 रुपये से प्राइस बैंड में कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन


महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ने पिछले साल दुबई में अपना चौथा आईपीएल खिताब जीता था, जिसकी वजह से उसकी साख और बढ़ गई है। अब उसकी मार्केट वैल्यू मूल इकाई इंडिया सीमेंट्स की तुलना में अधिक हो गई है। शुक्रवार को इंडिया सीमेंट्स का मार्केट कैप 6,869 करोड़ रुपये रहा।

इंडिया सीमेंट्स के प्रबंध निदेशक और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के हवाले से शुक्रवार को कहा गया, “सीएसके ब्रांड इंडिया सीमेंट्स को पछाड़ देगा। अगर आप फ्रेंचाइजी के इतिहास को देखें तो अमेरिका में आधारित लीग ने सब कुछ पीछे छोड़ दिया है। क्रिकेट के लिए जुनून भारत में बहुत अधिक है और हम इससे आगे बढ़ते जाएंगे।” 
विज्ञापन


दो प्रमुख कारणों से सीएसके का मार्केट कैप अपनी मूल इकाई से आगे निकल गया है। पहला, टीम का दुबई में अपना चौथा आईपीएल खिताब जीतना और दूसरा, दो नई फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड कीमतों पर आगामी सीजन में जुड़ना। 

संजीव गोयनका के नेतृत्व वाले आरपीएसजी समूह ने लखनऊ फ्रेंचाइजी (लखनऊ सुपर जायंट्स) को 7,090 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि सीवीसी कैपिटल्स ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के अधिकार 5,625 करोड़ रुपये में हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें