गुवाहाटी शहर की पुलिस ने शनिवार को दो ड्रग तस्करों को पकड़ा। उनके वाहन से पांच करोड़ रुपये की बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किया गया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान मनकाचर निवासी राजीव मियां और रेकीब अहमद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर, संयुक्त पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत के नेतृत्व में गुवाहाटी शहर की पुलिस की एक टीम ने गोरचुक क्षेत्र में एक जाइलो यात्री वाहन को रोका और दो व्यक्तियों के कब्जे से 20,000 याबा टैबलेट बरामद किए।
संयुक्त पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने एएनआई को बताया कि वाहन गुवाहाटी से दक्षिण सलमारा मनकाचर जिले के मनकाचर जा रहा था। हमने वाहन में दो व्यक्तियों के कब्जे से 20,000 याबा टैबलेट बरामद किए हैं। दोनों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई प्रतिबंधित दवाओं का बाजार मूल्य लगभग पांच करोड़ रुपये है। इस संबंध में गोरचुक थाने में मामला दर्ज किया गया है।